Saran news : इसुआपुर में किसानों को जैविक खाद के प्रयोग की जानकारी दी गई 

News4Bihar: इसुआपुर प्रखंड के आता नगर पंचायत भवन पर जैविक कारीडोर योजना के तहत किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रखंड कृषि कार्यालय के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ,उद्यान पदाधिकारी, बीटीएम, कृषि समन्वयक , एटीएम , किसान सलाहकार उपस्थित थे। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए हुए किसानों को जैविक खेती के बारे में जिला कृषि कार्यालय से आए वरीय कृषि विशेषज्ञ दीपक कुमार सिंह द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों में धर्मेंद्र सिंह ,राज नारायण महतो ,गजेंद्र प्रसाद, धर्मदेव सिंह, वैद्यनाथ सिंह, गणेशाराम ,सुरेंद्र राम, कपिल देव राम, कल्याणी कुमारी प्रतिमा देवी, हीरामती देवी, रामधारी देवी ,सुमन देवी, रेणु देवी, पुतुल देवी एवं जोगिंदर शाह, जोगिंदर सिंह,त्रिभुवन सिंह समेत सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *