शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का एकमा व चैनवा में हुआ भव्य स्वागत

महराजगंज जाने के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व बुद्धिजीवियों ने जगह-जगह किया अभिनंदन

 

एकमा (सारण)। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का सिवान जिले के महराजगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जाने के दौरान एकमा व चैनवा में एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
रविवार को छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर एकमा हाई स्कूल के समीप स्थित चंद्रा मार्ट तथा रसूलपुर के समीप चैनवा में नेताओं, कार्यकर्ताओं व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक शिक्षा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

एकमा में स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, अविनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, बलवंत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रवि कुंवर, मंटू मिश्रा, सोनू सिंह, नगर पंचायत एकमा बाजार की मुख्य पार्षद श्वेता रानी, समाजसेवी दीपक कुमार, पवन कुमार सिंह, जदयू नेता रोशन सिंह भवानी, अशोक प्रसाद, प्रदीप सिंह, एकमा हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका सारिका द्विवेदी, सोनू तिवारी शांडिल्य, धनंजय पांडेय, मंजीत मिश्रा, नीतीश दुबे, अभिषेक पासवान, अरुण कुमार, लालमोहन ओझा, संतोष ओझा, ऋषिकेश कुमार, पंकज पर्वत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

वहीं, रसूलपुर के समीप चैनवा में भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने राहुल कुमार दुबे व कृष्णा पांडेय के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विभिन्न स्थानों पर मिले स्वागत और अभिनंदन के बाद शिक्षा मंत्री सड़क मार्ग से महराजगंज के लिए रवाना हो गए, जहां उन्हें एक समारोह में शामिल होना था।