पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल

♦ अमित शाह का बड़ा ऐलान – पंजाब में अकाली दल का ही होगा मुख्यमंत्री, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन पर लगी मुहर।

पंजाब : पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल ने करीब छह साल बाद एक बार फिर गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद पंजाब की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है।

अमित शाह, नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब में अकाली दल का ही मुख्यमंत्री होगा।

इस घोषणा को पंजाब की आगामी चुनावी राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। लंबे अंतराल के बाद दोनों पुराने सहयोगियों के एक साथ आने से राज्य में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है।

 

#PunjabPolitics #BJP #AkaliDal #AmitShah #SukhbirBadal #PunjabNews #PoliticalNews #CityLiveNews