
मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नेत्र पट खुलते ही पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
एकमा स्थित मां दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विधि-विधिन से की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्धि की कामना। एकमा (सारण)। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार की शाम नगर पंचायत एकमा बाजार के माल गोदाम के समीप स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में देवी मंत्रों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नेत्र पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटियों की गूंज, शंखनाद और मां दुर्गा के जयकारों





















































