Saran SSP Meeting: पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक, आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • सारण एसएसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय, सारण में विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों के त्वरित निष्पादन तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही अभिलेखों के उचित संधारण और कार्यालय से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।