गांधी और शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन।

रूपेश मिश्रा, कटिहार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक,परिचय कुमार ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन और उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे और दोनों महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।