Search
Close this search box.

नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप का मामला हुआ उजागर, एक व्यक्ति की हुई गिरफ्तरी।

न्यूज4बिहार: खैरा थाना के कोरेया गांव के एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप करने के मामले का वीडियो वायरल करने के मामले में रविवार को पुलिस ने उसी गांव के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली हैं। उक्त व्यक्ति की पहचान 23 वर्षीय त्रिलोक सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोरेया गांव के एक नाबालिक लड़की को उसी गांव के आधा दर्जन लोग कुछ दिन पूर्व रात्रि में बलात्कार कर अचेतावस्था में उसके घर पहुँच दिया। बलात्कारियों ने इस गंदा कार्य कर वीडियो भी वायरल कर दिया। साथ ही उस लड़की के दादी के पास जाकर धमकी दी कि प्रथमिकी दर्ज करने पर बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी देने लगे। हालांकि उस नाबालिग लड़की के दादी ने अपने हिम्मत जुटा कर खैरा पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। बहरहाल घटना की वीडियो वायरल जिला की पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला को जानकारी मिलते ही उन्होंने एसआईटी की गठन कर इस मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर शुरू कर दिया गया हैं। उसी दौरान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली गई हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिमा राणा ने बताया की घटना में संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी कर ली जाएगी । फिलहाल एक ही व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Comment