15 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में शुक्रवार को सीवान कोर्ट में पेश होंगे लालू यादव, आज पहुंचेंगे सीवान

सीवान। राजद सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का सीवान दौरा चर्चा में है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े करीब 15 साल पुराने मामले में उन्हें शुक्रवार को सीवान की अदालत में पेश होना है।

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम सीवान पहुंचेंगे। यहां पचरुखी स्थित एक होटल में उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। इसके बाद शुक्रवार को वह सीवान न्यायालय में उपस्थित होकर मामले की सुनवाई से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया में शामिल होंगे।

लालू यादव के सीवान आगमन को लेकर राजनीतिक और स्थानीय हलकों में चर्चा तेज है। उनके इस दौरे पर राजद समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजरें टिकी हुई हैं।

अब सवाल सीवान से: लालू प्रसाद यादव के इस दौरे को आप किस नजरिए से देखते हैं? क्या आपको 15 साल पुराने इस मामले की जानकारी थी? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।

 

#LaluPrasadYadav #LaluYadav #TejashwiYadav #RJD #SiwanNews #BiharNews #News4Bihar