छठ महापर्व को लेकर खैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

नगरा।लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को खैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष चंदा कुमारी की देखरेख में हुई. इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.बैठक के दौरान छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील की कि छठ महापर्व के दौरान सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखें.पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि या समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है.वहीं, बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी शांतिपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की बात कही.इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख मोती लाल राय, ओम प्रकाश यादव, साजिद आलम सोनू, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, गणेश साह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.