मढ़ौरा में डायल 112 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टून विदेशी शराब जब्त

मढ़ौरा (सारण)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मढ़ौरा में डायल 112 पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डायल 112 की पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब से लदे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 

#News4Bihar #SaranNews #Marhaura #Dial112 #BiharPolice #LiquorSeized