Taza khabar | सफदरजंग अस्पताल में लालू प्रसाद यादव की सर्जरी, ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य.

   News4Bihar  | नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई, जो पूरी तरह सफल रही।

ऑपरेशन के बाद लालू प्रसाद को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और वे धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य मानकों पर नजर बनाए हुए है।

परिजनों और पार्टी नेताओं ने ऑपरेशन के सफल होने पर संतोष जताया है। वहीं, राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी है और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया उनकी रिकवरी को देखते हुए तय की जाएगी।  राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की आंख का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में सर्जरी संपन्न हुई। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने इसे पूरी तरह सफल करार दिया है।

परिजनों के अनुसार लालू यादव पूरी तरह होश में हैं और धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।