Mahashivratri 2023 live updates Ujjain Mahakal mandir Devotees worship shankar bhagwan Shivalaya

महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़- India TV Hindi
Image Source : पीटीआई
महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Mahashivratri 2023 Live Updates: महाशिवरात्रि के अवसर पर  देश भर के मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे की गूंज है। उज्जैन से लेकर गोरखपुर और दिल्ली से लेकर अमृतसर तक, हर तरफ मंदिरों में आधी रात के बाद से ही भोले के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। उज्जैन में आज महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष आरती की गई। इस आरती को देखने के लिए देश भर से भगवान शंकर के भक्त पहुंचे। वाराणसी के काशी-विश्वनाथ और गोरखपुर के शिवमंदिर में भी पौ फटने से पहले ही भक्तों का तांता लगा है। महाशिवरात्रि से जुड़ी खबर के अपडेट के लिए बने रहें इस पेज पर।

https://www.youtube.com/watch?v=s8E8PGVm840

 

Latest India News

Live updates :Mahashivratri 2023 Live Updates

Refresh


  • 11:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।