
RCB Logo
विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत चार मार्च हो रही है। विमेंस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने बेहतरीन प्लेयर्स खरीदे हैं। अब RCB टीम ने एक स्टार महिला प्लेयर को अपना कप्तान बनाया है। ये खिलाड़ी विस्फोटक बैटिंग में माहिर है। इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने का ऐलान खुद RCB टीम के पूर्व कैप्टन विराट कोहली और मौजूदा पुरुष कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने किया है। आइए जानते हैं, इसके बारे में।
इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
RCB टीम ने सुपरस्टार महिला प्लेयर स्मृति मंधाना को कप्तान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मंधाना वुमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में मंधाना सबसे महंगी प्लेयर बनीं, उन्हें RCB टीम ने 3.40 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है। उनके पास पहले से ही कप्तानी का अनुभव है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 11 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें भारत को 6 टी20 मैचों में जीत मिली है और पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
टीम इंडिया को जिताए कई मैच
स्मृति मंधाना ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। वह पारी की शुरुआत में बेहतरीन बल्लेबाजी करती हैं। 26 साल की स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 112 टी20 मैचों में 2651 रन बनाए हैं और 77 वनडे मैचों में 3073 रन बनाए हैं। वहीं, चार टेस्ट मैचों में 325 रन बनाए हैं।










