छपरा । मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फिर लाइन पर स्थित सारण इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड का निजी टांसफार्मर का सामान चोरी हो गया। जिसका आवेदन इंडस्ट्री के मालिक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी स्व श्यामानंद सिंह के पुत्र ललित मोहन सिंह ने दी है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि
मेरा कारखाना सारण इन्डस्टीज प्रा० लिमिटेड” रामनगर फोरलाइन स्वराज ट्रेक्टर एजेन्सी के नजदीक अवस्थित है। इस कारखाने को चलाने के लिए मैने अपना निजी 250 केवीए का ट्रान्सफार्मर अपने फैक्ट्री के गेट के सामने स्थापित किया हूँ।21अगस्त को सुबह 5 बजे घर से कारखाना आया तो देखा की ट्रान्सफार्मर अपने जगह पर से धकेल कर नीचे गिरा दिया गया है और उसमे का सारा कॉपर एवं सामान चोरी कर लिया गया है। फैक्ट्री में लगे सी सी टी वी से देखा गया कि रात के एक बजे के करीब 5 अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किया गया। यह घटना सुबह चार बजे तक कैमरे में कैद है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चोर द्वारा इस्तमाल किए गये औजार और चप्पल छोड़ कर फरार हो गये । जिसे डायल 112 द्वारा जांच कर सुरक्षित रखा गया है।
इस बाबत मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।










