News4Bihar | छपरा । इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सारण ने 22 अगस्त को टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रिवीलगंज अस्पताल में 32 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया।
इसी के साथ छपरा,जलालपुर,नगरा , गड़खा और रिविलगंज के कुल 200 मरीजों के बीच फूड बास्केट के वितरण का पहला खेप पूरा हुआ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ शहजाद आलम ने मरीजों को बताया कि दवा के साथ पोषण आहार का लेना भी अति आवश्यक है। उक्त अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ आरती कुमारी ने भी रोगियों से लगातार दवा लेते रहने की हिदायत की। सेमरिया पूर्वी के प्रधानाध्यापक सुनिल पांडे ने भी बीच में ही दवा छोड़ देने से होने वाले नुकसान से अवगत कराया।मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सैयद साबिर हुसैन,डॉ अहमद अली,बड़ा बाबू विकाश सिंह,अभिषेक सिंह तथा के पी मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में सहयोग भी किया।










