मांझी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहे मौजूद

मांझी (सारण)। सारण जिले के मांझी प्रखंड की धरती पर गुरुवार को गौरव का ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। सरयू नदी के पावन तट पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। उनकी प्रतिमा का अनावरण मांझी सहित पूरे सारण जिले के लिए गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपनी दूरदर्शी सोच, ओजस्वी वक्तृत्व शैली, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। सरयू नदी के पावन तट पर स्थापित उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और आदर्शों की प्रेरणा देती रहेगी।