पहलेजा थानान्तर्गत हत्या के कांड में फरार वांछित अभियुक्त नीतिश कुमार को किया गया गिरफ्तार।

छपरा सदर। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित तथा फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पहलेजा थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी कर पहलेजा थाना कांड संख्या-130/25, दिनांक-22.11.25, धारा-61 (2)/103(1)/3(5) बी0एन0एस0 27 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त नीतिश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सोनपुर थाना क्षेत्र का चौसिया निवासी राजू राय का पुत्र बताया जाता है।