खैरा पुलिस ने लूटकांड के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

News4Bihar | नगरा | खैरा थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी रामजी महतो के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है.खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अजय कुमार को गिरफ्तार किया.उक्त अभियुक्त के खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 216/24 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है.पुलिस के अनुसार उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.उसके खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 220/24 में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है.गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.