News4Bihar | रूपेश मिश्रा(कटिहार): प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गुरुवार को डीसीआर भवन परिसर में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से सोलर मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया।
मेले में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के फायदे, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी और ऋण की जानकारी दी गई। केंद्र सरकार की ओर से एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार और तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा बिहार सरकार की ओर से प्रति किलोवाट 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है।
इस दौरान सौर ऊर्जा से बिजली बिल कम अथवा शून्य करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की।










