एसपी सारण के निर्देश पर विभिन्न थानों के टीम द्वारा आज अहले सुबह छापामारी कर 17 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त
दिनांक-23.05.2025 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा टीम गठित कर मशरक, पानापुर एवं इसुआपुर थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 17 नाबालिग लड़कियों जिनमें पश्चिम बंगाल-08, उड़ीसा-04, झारखंड-02, दिल्ली-02 एवं बिहार-01) को मुक्त कराया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-46/25, दिनांक-23.05.2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर मई-2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-162 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर 21 कांड दर्ज करते हुए 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
> छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
1. थानाध्यक्ष महिला थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी ।
2. थानाध्यक्ष मशरक थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी।
3. थानाध्यक्ष इसुआपुर थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी।
4. थानाध्यक्ष पानापुर थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी ।
5. मिशन मुक्ति NGO के सदस्य।
6. रेस्कयू फाउन्डेशन, दिल्ली के सदस्य।
7. नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य।
उल्लेखनीय है की सारण पुलिस द्वारा लगातार ये अभियान चलाया जा रहा है। जनता से सुचना और सहयोग की अपील है।