Search
Close this search box.

Maharajganj में Congress को लगा झटका, वर्तमान विधायक के बेटे कमल पर विराजमान।

न्यूज4बिहार :कांग्रेस को झटका देते हुए गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं महाराजगंज के में विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे पं सत्यम दूबे भाजपा में सम्मिलित हो गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में – आयोजित मिलन समारोह में सत्यम के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी के अलावा अमरेंद्र सिंह भी कमल के सिपाही बन गए। असित पश्चिम चंपारण जिला से कांग्रेस में टिकट के दावेदार थे। कांग्रेस में सीटों की घोषणा के साथ असित ने -कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह महाराजगंज संसदीय सीट से विजय शंकर दूबे कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज से प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से सत्यम खफा थे। ऐसे में सत्यम ने दर्जनों कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी छोड़ी है। को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। माना जा रहा है की सत्यम के कांग्रेस छोड़ने से भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को लाभ होगा। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

Leave a Comment