गया में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार

News4Bihar | गया जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ गया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 17 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शेरघाटी थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, शेरघाटी थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा चोरी-छिपे अवैध रूप से बालू का परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शेरघाटी थाना को निर्देशित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण मांझी, पिता सतेंद्र मांझी, निवासी घाघरटांड, थाना शेरघाटी, जिला गया के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक बालू लदा ट्रैक्टर बरामद किया है। इस मामले में शेरघाटी थाना कांड संख्या 392/26, दिनांक 17 अगस्त 2026 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

#GayaPolice #GayaNews #IllegalMining #SandMining #Sherghati #BiharNews #News4Bihar