इसुआपुर में 21 लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सारण/इसुआपुर। इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहवां गांव निवासी चंद्रमा गिरी के पुत्र वकील गिरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रामचौरा गांव में छापेमारी की गई, जहां वकील गिरी को शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी को रविवार शाम गिरफ्तार किया गया। सोमवार को आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रामचौरा गांव में शराब की खरीद-बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान वकील गिरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

News4Bihar | www.news4bihar.in