जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की गई जान

न्यूज4बिहार: पूर्वी बिहार की सबसे बड़े अस्पताल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज फिर एक गर्भवती महिला की जान चली गई , दर असल जिले के परवत्ती निवासी 24 वर्षीय काजल कुमारी को सोमवार की रात पेन होने पर परिजनों के द्वारा भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया भारती के बाद से ही जांच के बाद खून की कमी बताई गई लगभग 6 से 7 यूनिट खून प्रसूता को चढ़ाया गया हालांकि उसके बावजूद मंगलवार की सुबह 10:00 बजे तक 24 वर्षीय प्रसूता काजल ने दम तोड़ दिया, वही मामले को लेकर मृतिका काजल के परिजनों ने डॉक्टर व नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया परिजनों ने कहा अगर स्थिति नाजुक थी उसके बाद हम लोगों ने बताया कि चिट्ठा दे दीजिए प्राइवेट अस्पताल ले जाएंगे, चिट्ठा मांगने पर अस्पताल की नर्स ने कहा चिट्ठा नहीं देंगे इसके लिए चाहे तुम कमिश्नर को ही क्यों ना बुला लेते हो, बात यहीं पर खत्म नहीं हुई इलाज में लापरवाही के कारण बच्चा तो सही सलामत है पर प्रसूता महिला की जान चली गई। वहीं परिजनों ने कहा कि अगर डॉक्टरों से नहीं संभल रहा था तो चिट्ठा दे देते, तो शायद प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की जान बच सकती थी वहीं इस दौरान परिजनों ने कहा हम लोगों के ऊपर गार्ड के द्वारा लाठी चलाने का भी प्रयास किया गया, मामले को लेकर भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घंटो हंगामा भी हुआ पर अस्पताल प्रशासन ने एक ना सुनी। आखिरकार परिजन सब लेकर वापस अपने घर चले गए हालांकि इस दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर केस करने की बात कही।

संवाददाता भागलपुर –रविंद्र कुमार शर्मा