दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत के विरोध में भागलपुर में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

News4Bihar  | के स्टेशन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, दर असल दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और उसके विरोध में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भागलपुर स्टेशन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, नारेबाजी के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रधानमंत्री गद्दी छोड़ो के नारे लगाए, भागलपुर के स्टेशन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों की आवाज दबाई जा रही है, उन्होंने कहा कि छात्रों और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर तैनात रही और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।