पटना: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। राजभवन मार्च के लिए बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर के पास जुटे और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई शुरू कर दी।I
जानकारी के मुताबिक, डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारी छात्रों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान छात्रों को मौके से खदेड़ा जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
प्रदर्शन के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
छात्र राजभवन मार्च निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
Patna Student Protest Live Updates: प्रदर्शन से जुड़ी हर ताजा जानकारी और घटनाक्रम के लिए News4Bihar के साथ बने रहें।










