मढ़ौरा (सारण): विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च विद्यालय मढ़ौरा में बुधवार को ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम के तहत विशेष रिमेडियल क्लास की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने किया।
इस विशेष कक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग और विषयवार मार्गदर्शन दिया जाएगा। खासकर पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर कर उनकी बुनियादी समझ और शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।
विद्यालय में प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष कक्षाएं संचालित होंगी। नियमित पढ़ाई के बाद विद्यार्थियों को अतिरिक्त अभ्यास और शिक्षकों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलेगा।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सतीश राय, प्रमोद कुमार सिंह, पवन प्रताप सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक सराहनीय पहल!









