4 साल से लापता भाई को हाथ में राखी लेकर ढूंढने निकली बहन, बोली- इस बार भाई की कलाई पर राखी बांधकर ही लौटूंगी

न्यूज4बिहार/भागलपुर: भागलपुर रक्षाबंधन के दिन जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं, वहीं एक बहन हाथ में राखी लेकर चार साल से लापता अपने भाई को तलाशने निकल पड़ी बहन अनु सिंह का कहना है कि इस बार भाई मिल जाए, उसकी कलाई पर राखी बांधकर ही वापस लौटूंगी अनु सिंह ने बताया कि उनके भाई को घर से लापता हुए करीब चार साल हो चुके हैं। वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। परिवार ने उसकी तलाश के लिए कई जगह आवेदन भी दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला तलाश के दौरान कई लोगों ने बताया कि उसका भाई भागलपुर और आसपास के इलाकों में घूमता हुआ देखा गया है। इसके बावजूद परिवार उसे खोज नहीं सका। रक्षाबंधन के दिन भाई की याद आने पर अनु हाथ में राखी लेकर उसकी तलाश में निकल पड़ीं स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान एक युवक दतवन बेच रहा था, जो उनके भाई जैसा दिख रहा था। इस जानकारी के बाद अनु अपने पति के साथ उसे तलाशने सुल्तानगंज पहुंचीं बहन को अब भी उम्मीद है कि उसका भाई जरूर मिलेगा और इस रक्षाबंधन पर वह उसकी कलाई पर राखी बांध सकेगी।

संवाददाता भागलपुर –रविंद्र कुमार शर्मा