News4Bihar | रूपेश मिश्रा, कटिहार। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कटिहार में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। नन्ही छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक, कटिहार की कलाई पर स्नेह और अपनत्व के साथ राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया।
छात्राओं ने एसपी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र बंधन को जीवंत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान एसपी ने छात्राओं से आत्मीय संवाद भी किया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का संदेश दिया गया।
नन्ही छात्राओं और पुलिस अधीक्षक के बीच का यह आत्मीय पल पुलिस और समाज के बीच बेहतर एवं स्नेहपूर्ण संबंधों की मिसाल बना। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस भावुक और खुशनुमा पल की सराहना की।










