श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया निरीक्षण

News4Bihar | रूपेश मिश्रा, कटिहार: श्रावण मास के दौरान मनिहारी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार ने घाट के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रावण मास में मनिहारी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और घाट पर व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित एवं सुरक्षित रहे। प्रशासन ने श्रावण मास के दौरान भीड़ को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।