छपरा । विश्वेश्वर दयाल सिन्हा मेमोरियल महिला महाविद्यालय छपरा में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माई भारत के तत्वावधान में आयोजित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के युवा शक्ति को संबोधित किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डॉ मनोरंजन कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी नवलेश कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. मनोरंजन कुमार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। व एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवलेश कुमार सिंह ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त आधारशिला हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ड्रग्स एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित एवं संगठित करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय में मुख्य रूप राधे कृष्णा ओझा,भोला , युवराज सिंह,सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।










