चहल्लुम को लेकर इसुआपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

News4Bihar | इसुआपुर : आगामी चहल्लुम पर्व के मद्देनजर रविवार को इसुआपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए चहल्लुम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

बैठक में एसआई संजय शर्मा, रत्नेश्वर प्रसाद, जिला परिषद सदस्य छविनाथ सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता सागर राम, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, अजमल रहमानी, पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह, बिगन मांझी, सरपंच ललन बैठा, विजय सिंह, अमरनाथ प्रसाद, अनवर हुसैन, एमडी वारिस, श्याम प्रसाद, गुड्डू सिंह कुशवाहा, ढोलन सिंह, विश्वनाथ राय, मदन सिंह, गुड्डू अंसारी, सगीर आलम, डॉ. अहमद, रामबाबू राय, अशोक सिंह, बद्रीनारायण सिंह, कपिल देव राम, शिक्षक सुरेंद्र राम, समिति सदस्य हरेराम राम सहित प्रखंड के दर्जनों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।