Search
Close this search box.

IPL 2023 Who is SRH New Captain Aiden Markram Sunrisers Eastern Cape U19 World CUp | एडन मार्करम कौन हैं, ​कप्तान के तौर पर जीत चुके हैं दो खिताब, जानिए उनकी पूरी कहानी

Aiden Markram IPL 2023 SRH- India TV Hindi
Image Source : PTI
Aiden Markram

IPL 2023 Aiden Markram SRH New Captain : आईपीएल 2023 के लिए एक बार की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान इस बार एडन मार्करम के हाथ में होगी। हालांकि इससे पहले कप्तान के लिए दावेदार तीन खिलाड़ी माने जा रहे थे। पहले तो एडन मार्करम ही ​थे, साथ ही मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर कुमार भी दौड़ में थे, लेकिन बाजी मारी दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडन मार्करम ने। सनराइसर्ज हैदराबाद की टीम पिछले लंबे अर्से से विदेशी कप्तानों पर ही भरोसा करती आई है और विदेशी कप्तान ने ही टीम को एक मात्र आईपीएल की ट्रॉफी भी जिताकर दी है। डेविड वार्नर साल 2016 में कप्तान थे, तब खिताब पर एसआरएच ने कब्जा किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान रहे केन विलियसमन कप्तान बने। अब एडन मार्करम को ये जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद से ही एडन मार्करम का दावा काफी मजबूत हो गया था, जिसका खुलासा भी अब कर दिया गया है। एडन मार्करम अ​ब तक अपनी कप्तानी में दो खिताब जीत चुके हैं। एक तो एसए20 और इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में ही अपनी टीम को अंडर 19 विश्व कप का खिताब भी दिलाया था, यानी कप्तानी में उनका अच्छा खास नाम पहले से ही बन गया था। अब वे तीसरी टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। 

एडन मार्करम जीत चुके हैं दो खिताब, अपनी कप्तानी में ही अंडर 19 विश्व कप भी जीता था 


एडन मार्करम अभी युवा खिलाड़ी हैं और उनकी उम्र भी काफी कम है। अभी वे करीब 28 साल के ही हैं। उन्हें प्रसिद्धि तभी मिल गई थी, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया था। इसके बाद उनकी एंट्री दक्षिण अफ्रीका की टीम होती है। उनके अब तक के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो  उनके नाम आईपीएल के 20 मैच हैं। जिसमें उन्होंने 527 रन बनाए हैं। उनका औसत 40 से ज्यादा का है, वहीं आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 134 से भी ज्यादा का रहता है। एडन मार्करम को एसआरएच ने साल 2022 की बड़ी नीलामी में खरीदा था। तब उनका बेस प्राइज एक करोड़ रुपये था। पंजाब किंग्स और सनराइजस हैदराबाद के बीच उन्हें खरीदने के लिए जंग चली जो खत्म हुई जाकर दो करोड़ 60 लाख पर। यानी एसआरएच को उन्हें खरीदने के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ी है, टीम को एक अच्छा खिलाड़ी ठीकठाक दाम पर मिल गया है। अब देखना होगा कि वे अपनी टीम के लिए किस तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं। 

एडन मार्करम एसआरएच से पहले पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं आईपीएल 

आईपीएल के अलावा एक नजर उनके अब तक टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों पर भी डालनी चाहिए। वे अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें उनके नाम 879 रन हैं। उनका औसत 38.22 का है और स्ट्राइक रेट  147.73 का रहा है। जिसे अच्छा कहा जा सकता है। एडन मार्करम की अच्छी बात ये है कि वे न केवल बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल करने की क्षमता रखते हैं। वे आईपीएल में एक विकेट ले चुके हैं और टी20 इंटरनेशनल में सात विकेट उनके नाम पर हैं। यानी वे एक तरह से देखें तो ऑलराउंडर हैं, जिसकी डिमांड आईपीएल में खास तौर पर रहती है। अब वे एसआरएच की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले वे पंजाब किंग्स के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं, यानी आईपीएल में उनकी ये दूसरी टीम है। देखना होगा कि फ्रेंचाइजी मालिकों ने जो टीम बनाई है, उसको एडन मार्करम कैसे साथ लेकर चलते हैं और आने वाले आईपीएल में अपनी टीम को कहां तक ले जाने में कामयाब होते हैं। 

IPL 2023 के लिए SRH की पूरी टीम

बल्लेबाजः हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन, एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह।

ऑलराउंडरः समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर।

गेंदबाज: उमरान मलिक, फजहलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडे।

Latest Cricket News

Source link

Leave a Comment