imd alert rain and thunderstorm in assam arunachal hot and fog in delhi weather today । IMD Alert: कहीं धूप से बढ़ेगी गर्मी, कहीं बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

weather update today- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज

IMD Weather Forecast: मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, बिहार-यूपी सहित मैदानी राज्यों में जहां सुबह हल्की ठंडक रहती है तो वहीं दिन चढ़ते ही धूप की तेज किरणें सताने लगती हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज कई पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि आज, 23 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अरुणाचल प्रदेश में आज मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभवना है. अरुणाचल प्रदेश के साथ ही भूटान और सिक्किम में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम  

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। तो वहीं, बिहार में आज आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘आज राज्य के अधिकांश स्थानों पर मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।’ बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का 19 डिग्री , भागलपुर का 22 डिग्री, पूर्णिया का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली एनसीआर सहित यूपी के कई जिलों में आज सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा और आसमान में बादलों का भी आना -जाना लगा हुआ है। आज  गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा।

दिल्ली में आज बदला दिखेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 23 फरवरी को सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा।  दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली का आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। आज  आसमान साफ रहने के आसार हैं, कभी-कभी बादल दिखाई देंगे जिससे धूप में नरमी आ सकती है। 

उत्तर भारत में हो चुकी है गर्मी की शुरुआत

देश के अधिकतर हिस्सों में अब तापमान बढ़ने लगा है जिससे फरवरी में ही गर्मी सताने लगी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में धीरे-धीरे गर्मी बढ़नी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य  से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रहेगा। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका असर पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। इन राज्यों में 25 और 26 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली MCD: सदन में BJP-AAP पार्षदों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर फेंकी पानी की बोतलें और बैलेट बॉक्स-VIDEO

यूपी में लड़की ने भरी पंचायत के सामने मंगेतर को ठुकरा थामा प्रेमी का हाथ, मामला जान हो जाएंगे हैरान

Latest India News

Source link