Search
Close this search box.

मशरक सतीवारतीर छठ घाट पर फैली गंदगी, चैती छठ व्रतियों ने जताई चिंता

न्यूज4बिहार: महा पर्व छठ पवित्रता, शुद्धता और सफाई का पर्व माना है। इस पर्व को मनाते समय स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है, लेकिन 25 मार्च से शुरू हो रहें चार दिवसीय छठ अनुष्ठान को देखते हुए भी घाटों पर सफाई अभियान शुरू नहीं किया गया है। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के सतीवारतीर छठ घाट पर गंदगी देखने को मिल रही है। नेम निष्ठा और शुद्धता के साथ मनाएं जानें वालें महापर्व छठ शनिवार से शुरू हो रहा है लेकिन सतीवारतीर छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों पर फैली गंदगी को देख चैती छठ व्रतियों ने काफी चिंता जताई है। नगर पंचायत क्षेत्र के सतीवारतीर छठ घाट पर काफी गंदगी फैली हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाका अब नगर पंचायत क्षेत्र के अधीन हो गया है वही 15 लाख रुपए की लागत से सफाई व्यवस्था का टेंडर भी हो गया है वही सतीवारतीर छठ घाट के समीप नगर पंचायत मुख्य पार्षद सोहन महतो का आवासीय परिसर हैं पर तब भी छठ घाटों पर गंदगी फैली हुई है।गंदगी को देख छठ व्रतियों और उनके परिजनों ने चिंता व्यक्त की हैं कि इस गंदगी में छठ कैसे होगा। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि चैती छठ पर्व करने वाले व्रतियों की संख्या कम रहने के कारण छठ घाट की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों और छठ व्रतियों ने नगर पंचायत मुख्य पार्षद और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द छठ घाटों की सफाई कराने की मांग की है।

Leave a Comment