एकमा प्रखंड कार्यालय के वार रूम में काम करते समय कर्मी को आया चक्कर, गिरकर हुए बेहोश सहकर्मियों ने पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड कार्यालय स्थित वार रूम में गुरुवार को काम करने के दौरान कर्मी परवेज आलम अचानक चक्कर आने से गिर पड़े। घटना के बाद कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें उठाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां वरीय चिकित्सक डॉ गंगा सागर विंदु ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए परवेज आलम को सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ डॉ. अरुण कुमार एकमा सीएचसी पहुंचे और परवेज आलम का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी भी ली।

बीडीओ ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद परवेज आलम के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।