रूपेश मिश्रा , कटिहार। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हुए दर्दनाक हादसे ने कटिहार को झकझोर कर रख दिया है। कटिहार के मशहूर वेटलिफ्टर सागर सिंह उर्फ सेठी सिंह के दो बेटों समेत परिवार के चार लोगों की नदी में डूबने से असामयिक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की खबर से कटिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। खेल जगत और स्थानीय लोगों के बीच भी गहरा दुख व्याप्त है।
एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक मौत से सेठी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना को लेकर लोग गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने इस अपूरणीय क्षति पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।
इस दुख की घड़ी में पूरा कटिहार सेठी सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।









