News4Bihar | छपरा : 18 अगस्त को सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए आवश्यक ब्रीफिंग एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनियुक्त सिपाहियों को पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के महत्व से अवगत कराया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा कानून के प्रति निष्ठा रखते हुए आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों के व्यावसायिक कौशल एवं कार्यक्षमता को मजबूत करने की आधारशिला है। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक दक्षता, कानून एवं पुलिस कार्यप्रणाली के साथ-साथ आधुनिक पुलिसिंग की तकनीकों का गंभीरतापूर्वक ज्ञान प्राप्त करें, ताकि भविष्य में अपने कर्तव्यों का प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर सकें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।










