News4Bihar | छपरा। शहर के हथुआ मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति, छपरा इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर सारण जिला संयोजक रचित भारती को सम्मानित किया गया। बैठक में युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं, उनके कल्याण तथा संगठन के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए संजीत कुमार सिंह, रविकेश सिंह, ज्ञानेश तिवारी, राहुल श्रीवास्तव और श्याम बाबू को सह-संयोजक बनाया गया। वहीं बबलू पांडे, सोनू कुमार, ओम प्रकाश राय, गणेश त्रिवेदी और रणधीर कुमार को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। रजय कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा युवा अधिवक्ताओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और अधिवक्ता कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।










