सारण। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल ने विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
रात्रि गश्ती के क्रम में बैंक, एटीएम, होटल, ज्वेलर्स दुकान, प्रमुख चौक-चौराहों सहित अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की।
पुलिस की ओर से बताया गया कि रात्रि गश्ती एवं सघन जांच का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम लोगों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सारण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की रात्रि गश्ती लगातार जारी रहेगी।
#SaranPolice










