नगरा में हाथों में तिरंगा लेकर निकली हर घर तिरंगा यात्रा

 

News4Bihar| नगरा ।हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नगरा प्रखंड क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई.यात्रा औदाल पट्टी से शुरू होकर नगरा कुशवाहा मार्केट तक पहुंची.यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.यात्रा की अध्यक्षता नगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार साह ने की.यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चे,सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय लोग एवं अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए.सभी ने उत्साह के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया.इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा.यात्रा के माध्यम से लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई.वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है.ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में भी देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है.इस अवसर पर शत्रुघ्न भक्त, मदन सिंह, अनिल सिंह, मढ़ौरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष, नागेश्वर सिंह, डॉ. राम बाबू सिंह, प्रो. राम बाबू सिंह, आशुतोष सिंह, शम्भु साह, दीपक सिंह, ई. प्रभाकर कुमार, श्रीराम उपाध्याय, राजेश्वर सिंह, बच्चा शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.