इसुआपुर में शहीदों के सम्मान में निकला तिरंगा यात्रा 

News4Bihar | इसुआपुर। प्रखंड में गुरुवार को शहीदों के सम्मान में तरैया के भाजपा विधायक सह बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति जनक सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दर्जनों चार पहिया व दुपहिया वाहनों के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा तरैया विधानसभा भाजपा के प्रधान कार्यालय डोईला गांव से चलकर सढ़वारा बाजार होते हुए इसुआपुर बाजार पहुंचा। जहां धर्मशाला परिसर बिशनपुरा से बजरंग मोड़ आता नगर तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक पैदल मार्च किया गया। यात्रा में वीर शहीद अमर रहें, भारत माता की जय जैसे गगन भेदी नारे लगाए जा रहे थे। इसके बाद यह यात्रा शामकौरिया बाजार होते हुए छपियां पंचायत भवन बाजार पर पहुंचा। वहां राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान रास्ते में शांति रमन बालिका प्लस टू विद्यालय सढ़वारा तथा यूएमएस अचितपुर के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा जगह-जगह पर ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया। तिरंगा यात्रा में बीडीओ इंजीनियर सत्यम सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, एस आई हीरा पासवान,उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिमी सत्यदेव प्रसाद तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोनू राज सोनू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथुन कुशवाहा, पूर्व फौजी एमडी वारिस, बद्री नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, बच्चा सिंह, बलिराम मिश्रा, शारदानंद सोनी, मिथिलेश पांडेय, हरि किशोर सिंह,पीयूष रंजन,पंकज कुमार सिंह, पप्पू सिंह, भोला सिंह,गोलू कुमार गौरव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।