हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

न्यूज4बिहार | नगरा :  मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहाछपरा नगरा सारण मैं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व की तैयारी के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के अध्यनरत्न छात्र-छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी आदि कार्यक्रम का आयोजन किया, वंदे मातरम, भारत माता की जय हर घर तिरंगा हर घर तिरंगा का जय घोष किया कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधान विजयेंद्र कुमार विजय ने बताया कि जिला पदाधिकारी सारण के आदेश के अनुसार दिनांक 9 से 17 तारीख के बीच में प्रत्येक दिन विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान स्वतंत्रता सेनानियों के वीरगाथाओं को जान सकेंगे शिक्षिका अनिता कुमारी प्रमोद कुमार सिंह अंकित कुमार मुकेश कुमार रामेश्वर कुमार आदित्य छात्र शिक्षक उपस्थित थे