● 3 दिनों में कार्रवाई न होने पर जिला स्तर पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
छपरा : लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी छपरा परिसर में छात्राओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आइसा ने पीड़ित छात्राओं के लिए न्याय और परिसर में सुरक्षित माहौल की पुरजोर मांग की है।
छात्र संगठन आइसा ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष मांग की कि छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार तुरंत बंद हो और कैंपस व हॉस्टल में उनकी सुरक्षा की सौ प्रतिशत गारंटी दी जाए।साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कॉलेज में 24/7 एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए। आइसा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिसर में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और प्राथमिक उपचार केंद्र की उचित व्यवस्था करने की मांग की है । वही आइसा नेताओं ने कहा है कि “कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन को पीड़ित छात्राओं को न्याय देना ही होगा और बुनियादी सुविधाएं बहाल करनी होंगी।
आइसा नेता 3 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि
आइसा छात्र संगठन ने कॉलेज प्रशासन को 3 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रशासन ने इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आइसा पूरे छपरा जिले में व्यापक विरोध-प्रदर्शन करेगी। आंदोलन से उत्पन्न किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।










