Saran News | भैंसा और सांढ़ की हुई चोरी

News4Bihar | इसुआपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसा नट टोली गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर के बाहर बंधे दो सांढ़ और एक भैंसा की चोरी कर ली है। घटना से संबंधित पशुपालक जंगली नट ने इसुआपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि बीते मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात करीब 12 बजे जब नींद खुली तो देखा कि जिस जगह पर दोनों सांढ़ और भैंसा बंधे थे, वहां से तीनों पशु गायब थे। इसके बाद स्वजनों के साथ आसपास काफी खोजबीन की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पशुपालक ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए पशुओं की बरामदी तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।