Gang Rape In Saran : लाइब्रेरी जा रही 17 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, SIT गठित

News4Bihar | सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। हंसराजपूर स्थित पाठशाला लाइब्रेरी में पढार्ड करने वाली 17 वर्षीय छात्रा के साथ दिनदहाड़े तीन यवकों द्वारा सामहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 10 मई की बताई जा रही है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर एकमा थाना में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गर्ड है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता दाउदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और प्रतिदिन हंसराजप्र स्थित पाठशाला लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी। घटना वाले दिन सबह करीब 11 बजे वह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से लाइब्रेरी जा रही थी। इसी दौरान गंजरपर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया

आरोप है कि यूवकों ने चाकू दिखाकर दोनों को धमकाया और जबरन भरोपुर कब्रगाह के समीप झाड़ियों में ले गए। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी बुला लिया। पीडिता के अनसार, तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान एक आरोपी ने खद को “रौनक सिंह” बताते हए कहा कि वह काफी समय से पीडिता का पीछा कर रहा था। इससे यह आशंका जताया जा रही है कि वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी।