Big breaking : सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायल सदर रेफर 

News4Bihar | सारण  | मशरक के अलग-अलग गांवों में सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बंगरा में बाइक दुर्घटना में कवलपुरा गांव निवासी गुड्डू कुमार और भरत कुमार घायल हो गए। वहीं मशरक के महाराणा प्रताप चौंक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। पहचान नहीं होने पर पुलिस जवान की मौजूदगी में एम्बुलेंस से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि घायल की सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराई गई तो घायल इसुआपुर के नवादा गांव निवासी मुन्ना कुमार सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह हुई। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वहीं हनुमानगंज गांव में साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार दो युवक घायल हो गए,जिनका इलाज निजी क्लीनिक में हुआ।