इसुआपुर (सारण): प्रखंड के लौआ पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव स्थित मासान माई मंदिर प्रांगण में गुरुवार से 24 घंटे के अखंड अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के साथ किया गया। समाज कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-शांति की कामना को लेकर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।
यज्ञ की शुरुआत पंडित मुकेश पांडे, अखिलेश पांडे और धनंजय पांडे के वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई, जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा। यज्ञ का संकल्प राजकिशोर सिंह एवं उनकी पत्नी अनिता देवी ने लिया।
इससे पहले 201 कन्याओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में कलश लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली। घोड़े और डीजे के साथ निकली यह शोभायात्रा यज्ञ स्थल से मरीचा बाजार स्थित तालाब तक पहुंची, जहां से जलभराव कर लगभग 2 किलोमीटर की परिक्रमा करते हुए पुनः यज्ञ स्थल लौटी। इसके बाद विधिवत पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा और आयोजन का नेतृत्व जिला पार्षद छविनाथ सिंह, मनन सिंह, गणेश सिंह, भोला साह, अंजनी श्रीवास्तव, चुनु सिंह, सुधांशु सिंह, जवाहिर राम, नंदन ठाकुर, गोलू सिंह, देवकुमार तिवारी, परमेश्वर साह, अशोक साह, श्यामदेव साह, विद्याभूषण श्रीवास्तव, कमलदेव सिंह और अरविंद सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने किया।
वहीं मुखिया दिलीप सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, इंजीनियर अभिजीत कुमार सिंह, अरुण प्रसाद श्रीवास्तव, अजय सिंह अमीन, संतोष सिंह अमीन, अरविंद कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, दीपक सिंह, नरेश सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, प्रेम सिंह, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह, नवल सिंह, जगन्नाथ सिंह, अनिल सिंह, संतलाल सिंह, जयप्रकाश गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विशेष आकर्षण:
यज्ञ के समापन के बाद सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत चैता गायन का भव्य मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसमें बलिया के सुरेंद्र सिंह बाजी और बक्सर के कमल दास कुमार के बीच रोचक प्रस्तुति होगी।










