Search
Close this search box.

रामकृष्ण मिशन आश्रम सभागार में माना रेड क्रॉस दिवस

●विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पे संगोष्ठी का हुआ है आयोजन।

News4Bihar/छपरा:विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी सारण द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम के सभागार में एक विशेष आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी अतिदेवानंद महाराज उपस्थित हुए।रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के सभी सदस्य एवं रेड क्रॉस युवा इकाई के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।मंच संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ० शहजाद आलम ने किया।रेडक्रॉस के लिए इस वर्ष का थीम था “मानवता को जीवित रखना” इस थीम पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ एच्० के० वर्मा ने रेड क्रॉस के मूल सिद्धांत की चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसी से प्रेम रख हम सभी प्रेम संदेश पूरे विश्व में फैलाने का प्रयत्न करें। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य जितेंद्र कुमार ने युवाओं को कई उदाहरण देकर सेवा भाव एवं शांति के बारे में संदेश दिया।

जिला सचिव जीनत मसीह ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इतिहास एवं जनक हेनरी डूनन्त के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने अपने संबोधन में नैतिकता पर बल दिया एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए गए कार्य कलापो का वर्णन किया।रेड क्रॉस सोसाइटी के युवा इकाई के प्रभारी भुनेश्वर कुमार ने युवा इकाई के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि स्वामी अतिदेवानंद महाराज ने रेड क्रॉस के मूल सिद्धांतों के विषय में जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवी( रेड क्रॉस) की प्रशंसा करते हुए उन्हें सेवा करने के लिए प्रेरित किया ।धन्यवाद ज्ञापन तथा पुर्व में कराए गए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण संस्था के सदस्य डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह के द्वारा कराया गया।इस सभा में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ० शशिकांत परासर,सतेन्द्र श्रीवास्तव,मुन्नी कुमारी,संजीव चौधरी, अमरेश मिश्रा,नुसरत,श्रुति आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment