Search
Close this search box.

इसुआपुर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मंडल कार्य समिति की हुई बैठक सम्पन्न

न्यूज4बिहार/सारण:इसुआपुर के भाजपा कार्यालय में मंडल कार्य समिति की बैठक हुई .जिसमें मंडल कार्य समिति के सदस्यों ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने अपने गांव के हर मंदिर एवं घरों को दीपों से सजाने का निर्णय लिया गया. साथ ही कहा गया कि प्रखंड के सभी गांवों में दीपावली मनाई जाय. इस मौके पर उप प्रमुख मुन्नी देवी के दोबारा उप प्रमुख चुने जाने पर उनके पति तथा मंडल कार्य समिति के सदस्य डब्लू ओझा को सम्मानित किया गया .बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष शारदानंद सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह सत्यदेव प्रसाद साह मंडल अध्यक्ष हरीकिशोर सिंह मंडल महामंत्री सोनू ओझा, संजय मिश्रा, बच्चा सिंह ,अर्जुन सिंह, मिथिलेश पांडे, भोला सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment